फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नदी का जल स्तर बढने पर स्वत: ही फोल्ड हो जाएगा पुल

नदी का जल स्तर बढने पर स्वत: ही फोल्ड हो जाएगा पुल

Fri, 17 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
नदी का जल स्तर बढने पर स्वत: ही फोल्ड हो जाएगा पुल

विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड में आपदाओं के दौरान पुल टूटने की घटनाओं से निजात दिलाने के लिए छात्रों ने एक ऐसे पुल का मॉडल तैयार किया है जो जल स्तर बढ़ने पर स्वत: ही फोल्ड हो जाएगा। साथ ही पुल के समीप लगे स्पीड ब्रेकर से बिजली भी पैदा की जा सकेगी। छात्रों के इस मॉडल को कई प्रतियोगिता में पुरस्कृत भी किया गया है।
भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र अंकित और गौरव ने पुल का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है। जो नदी का जल स्तर बढ़ने पर सायरन से वाहनों को सचेत करेगा। यदि नदी का जल स्तर अत्यधिक बढ़ गया तो यह पुल स्वत: ही फोल्ड हो जाएगा, इतना ही नहीं पुल को कार्य करने के लिए बिजली भी पुल से गुजरने वाले वाहनों के दबाव से उत्पन्न की जाएगी। छात्रों का कहना है कि उत्तराखंड में अत्यधिक आपदाएं आती हैं, जिससे अक्सर नदियों पर बने पुल बह या टूट जाते हैं। यदि उत्तराखंड की नदियों में इस प्रकार के पुलों का निर्माण किया जाए तो पुलों के टूटने व बहने की घटनाओं पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन


कैसे होगा पुल फोल्ड
पुल पर सेंसर (360 एनटूएच) का प्रयोग किया गया है। पानी बढ़ते ही पुल पर लगे सायरन बजने लगते हैं, जिससे पुल से गुजर रहे वाहन सतर्क हो जाते हैं। नदी का स्तर अत्यधिक बढ़ने पर सेंसर के माध्यम से पुल स्वत: ही फोल्ड हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पैदा होगी बिजली
पुल के समीप बने स्पीड ब्रेकरों पर फिजो इलेक्ट्रिकल ऐलीमेंटस लगाए गए हैं। ऐलीमेंटस दबाव ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। जैसे ही पुल के समीप बनाए गए स्पीड ब्रेकर के ऊपर से वाहन गुजरेंगे, फिजो इलेक्ट्रिकल ऐलीमेंटस वाहनों की दबाव ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदल देंगे। इस विद्युत ऊर्जा से पुल के सेंसर कार्य करेंगे। साथ ही यह बिजली पुल पर प्रकाश व्यवस्था के लिए भी काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed