{"_id":"5a0dc5224f1c1bca678bbe3d","slug":"151085198120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के माध्यम से दिया बेटी संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के माध्यम से दिया बेटी संरक्षण का संदेश
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पीजी कॉलेज में केंद्र सरकार व बाल विकास विभाग की ओर नाटक का मंचन किया गया। आदित्य उज्जवल मीडिया कम्युनिकेशन हरिद्वार के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बालिका संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही नाटक में बेटी की पढ़ाई से समाज को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। गीतों के माध्यम से भ्रूण हत्या की कुप्रथा पर कुठाराघात किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी ने किया। इस मौके पर डा. अरविंद अवस्थी, मीडिया कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, डा. बीपी पुरोहित, डा. मनोज बिष्ट, डा. अरविंद भट्ट, डा. विनय नौटियाल, डा. बीएस नेगी, डा. जीपी रतूड़ी, अंकिता, हरीश, सुशील, राजकमल और साहिल आदि मौजूद थे।