फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिल चलने की तिथि तय होने के बावजूद गन्ना किसानों को नही मिला सप्लाई कैलेंडर

मिल चलने की तिथि तय होने के बावजूद गन्ना किसानों को नही मिला सप्लाई कैलेंडर

Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
मिल चलने की तिथि तय होने के बावजूद गन्ना किसानों को नही मिला सप्लाई कैलेंडर
गन्ना पेराई सत्र की तिथि तय, कैलेंडर का इंतजार
विज्ञापन

-- कैलेंडर मिलने के बाद ही पर्ची के अनुसार गन्ना आपूर्ति करते हैं किसान

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। चीनी मिल डोईवाला में नए गन्ना पेराई सत्र की तिथि 27 नवंबर तय हो जाने के बाद भी गन्ना समिति अभी तक गन्ना किसानों को सप्लाई का कैलेंडर उपलब्ध नहीं करा सकी है। ऐसे में गन्ना किसानों को व्यवस्था बनाने के लिए कैलेंडर जारी होने का इंतजार करने को विवश होना पड़ रहा है, जिससे उनमें रोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। डोईवाला शुगर मिल के नए पेराई सत्र शुरू करने के लिए मिल की ओर से 27 नवंबर की तिथि का प्रस्तावित किया जा चुका है। अब पेराई सत्र शुरू होने के लिए महज 12 दिन बचे हैं लेकिन गन्ना समिति डोईवाला अभी तक किसानों को गन्ना आपूर्ति करने वाला कैलेंडर जारी नहीं कर सकी है।
गन्ना समिति डोईवाला में 5400 किसान सप्लायर्स हैं, और कुल गन्ना रकबा 3008 हेक्टेयर का है। गन्ना काश्तकार गन्ना समिति से सप्लाई कैलेंडर मिलने के बाद ही मिल को क्रमवार पर्ची के अनुसार गन्ना आपूर्ति करते हैं। पिछले सालों तक मिल शुरू होने से किसानों को कैलेंडर उपलब्ध कराया जाता रहा है। वर्तमान पेराई सत्र के लिए अभी तक व्यवस्थागत खामियों के कारण किसानों को कैलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है। गन्ना किसान रणजोध सिंह ने बताया कि गन्ना समिति पर्यवेक्षकों द्वारा समय पर समिति में किसान के गन्ना का रकबे का सर्वे जमा नहीं कराया गया है, जिसके कारण पूरी व्यवस्था चरमरा रही है। उन्होंने बताया कि इसका असर गन्ना छिलाई से लेकर आपूर्ति तक पडे़गा।
विज्ञापन

कोट्स
किसानों का जल्द कैलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कैलेंडर में कुछ संशोधन किया जा रहा है, जिससे पेराई सत्र की अवधि में किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- सूरजभाजन, सचिव गन्ना समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed