फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिल्म पदमावती के प्रसारण पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

फिल्म पदमावती के प्रसारण पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
फिल्म पदमावती के प्रसारण पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
फोटोफाइल नेम-
विज्ञापन


फिल्म पद्मावती के प्रसारण का शुरू हुआ विरोध
-- हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नारेबाजे करते हुए रामा पैलेस पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
हिंदू जागरण मंच ने तीर्थनगरी के थियेटर में पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल संचालक से मुलाकात की। इस दौरान मंच कार्यकर्ताओं ने थियेटर में फिल्म के प्रसारण का विरोध करने की चेतावनी दी। देशभर में पद्मावती फिल्म के विरोध की आंच तीर्थनगरी तक भी पहुंच गई है। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कार्यालय से नारेबाजी करते हुए देहरादून रोड स्थित रामा पैलेस पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थियेटर के संचालक अशोक कुमार गुप्ता से शुक्रवार से सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही पद्मावती फिल्म का प्रसारण नहीं करने की मांग की है।
मंच के नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया फिल्म में राजस्थान की रानी पद्मावती के जीवन चरित्र को गलत तरीके से दर्शाया गया है। कहा कि फिल्म में रानी को नाचने वाली व शरीर में कम वस्त्र के साथ दिखाया गया है। आरोप है कि फिल्म में नारी शक्ति का अपमान किया गया है। मंच ने सिनेमा घर में फिल्म का प्रसारण करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। वहीं, सिनेमा हॉल के संचालक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा यदि देशभर में फिल्म का प्रसारण किया जाएगा, तो नगर में भी दर्शकों के लिए पद्मावती फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन

मौके पर जगदीश कुमार, नीरज सहरावत, मोनू शर्मा, विवेक गोस्वामी, संकेत गंगवार, अमित कुमार, रोशन लाल, संजय कौशिक, संदीप चौहान, मनोज बिजल्वाण, राजेश, नीटू शर्मा, बॉबी कुमाईं, कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed