फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डम्पिंग ग्राउंड के खिलाफ बिफरी समिति

डम्पिंग ग्राउंड के खिलाफ बिफरी समिति

Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
डम्पिंग ग्राउंड के खिलाफ बिफरी समिति
फोटो :-------------
विज्ञापन


डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ लामबंद हुई समिति
-- नगर के बीचोंबीच डंप हो रहे कूड़े को हटाने की मांग
-- एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नगर पालिका को दिया अल्टीमेटम

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर के बीचोंबीच एक निजी भूखंड पर डंप किए जा रहे कूड़े के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति लामबंद हो गई है। समिति ने नगर पालिका से शीघ्र डंपिंग ग्राउंड को खाली कराने की मांग की है। इस बाबत उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। समिति ने इसके लिए निकाय को भी सप्ताह भर का समय दिया है। कहा गया कि भूखंड से कूड़ा नहीं हटाया गया, तो पालिका के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को सर्वदलीय समिति से जुड़े राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसील में शहर के बीचोंबीच निजी भूखंड में कूड़े कचरे की डंपिंग को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कहा कि राज्य सरकार ने ऋषिकेश नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने का प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के बाद करीब 40 हजार की आबादी को इसमें मर्ज करने की बात कही जा रही है। ऐसे में अब निगम में जुड़ने वाली अतिरिक्त आबादी का कूड़ा-कचरा भी हरिद्वार रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में डंप किए जाने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

कहा कि खुले प्लाट में कूड़ा डंप करने वाली निकाय इसका ट्रीटमेंट नहीं करा रही है, जिससे आसपास के लोग दुर्गंध व गंदगी से परेशान हैं। ऐसे में लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल ने समिति की ओर से पालिका को एक सप्ताह में भूखंड से कूड़ा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करने पर निकाय के खिलाफ आंदोलन की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पालिका के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। मौके पर वीरेंद्र शर्मा, जयदत्त शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, विमला रावत, विवेक तिवारी, रजत भोला, सागर वाधवा, शंकर जाटव, मूलचंद ध्यानी, मुमताज हाशिम, रतनमणि नौटियाल, अमरीक सिंह जस्सल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed