{"_id":"5a0b24e64f1c1b71548bce8e","slug":"151067988618-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ में छात्रों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ में छात्रों ने दिखाया दमखम
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का मंगलवार को पालिकाध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी ने शुभारंभ किया। पहले दिन अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग की बालक-बालिकाओं की 100 मी. दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें अर्जुन चौहान, दिव्या रावत, अवधेश कंडारी, ईशा चौधरी, ऋषभ कुमार व डॉली सेमवाल अव्वल रहे। आदित्य नेगी व अमन, शिवानी महर द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में शशांक रावत व पल्लवी पोखरियाल प्रथम, मोहित व अवर्तिका द्वितीय, लंबी कूद में अर्जुन चौहान, अवधेश कंडारी व ईशा चौधरी प्रथम और अमन व शिवानी द्वितीय रहे। गोला फेंक में शशांक रावत व पल्लवी पोखरियाल प्रथम और आदित्य नेगी व अनुष्का बर्त्वाल द्वितीय रहे। इस मौके पर शिव मोहन सिंह रावत, कृपाल पटवाल, गजपाल नेगी, विनय किमोठी, जयकृत भंडारी, रामेश्वर रावत, विवेक कप्रवाण, दलवीर शाह, पूजा नेगी, पूनम व सुनीता आदि मौजूद थे।