{"_id":"5a0b24e14f1c1b156b8b5d40","slug":"1510679881410-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से बाहर सामान रखने पर 10 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से बाहर सामान रखने पर 10 हजार का चालान
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। दुकान से बाहर सड़क पर सामान फैलाना दुकान स्वामियों को भारी पड़ गया। पुलिस ने ऐसे चार दुकान स्वामियों को पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार का चालान किया है। अवैध रूप से संचालित हो रही ठेलियों को भी जब्त किया गया है।
कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि दुकान स्वामियों द्वारा सामान दुकान के बाहर सड़क पर रखे जाने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जिसके तहत चार व्यापारियों का पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार का चालान किया गया है। चालान व्यापारियों को कोर्ट में भुगतना होगा, वहीं बिना सत्यापन कार्ड व निर्धारित स्थान के बजाय अन्यत्र ठेली लगाने पर 6 ठेलियों को जब्त कर चालान किया गया है।