{"_id":"5a0b23164f1c1b86698bb753","slug":"151067942212-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव लीला में अर्जुन ने किया गैंडा वध, लीला का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव लीला में अर्जुन ने किया गैंडा वध, लीला का हुआ समापन
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के गंगोलगांव में आयोजित पांडव लीला में गैंडा वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में गैंडा वध का मंचन देखने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पांडवों की पूजा कर कुशलता की मनौतियां मांगीं।
मंगलवार को दोपहर दो बजे से शुरू हुई पांडव लीला में अर्जुन और गैंडे के युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद अर्जुन ने गैंडा का वध कर दिया। रात नौ बजे पूजा के बाद पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलवर भंडारी और महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि पांडव लीला के आयोजन का मुख्य उद्देश नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना तथा क्षेत्र की समृद्धि के लिए पूजा करना है। इस मौके पर भरत सिंह, लोकेंद्र रावत, जय सिंह, गोपाल, बलवंत सिंह, हरीश सिंह और केदार सिंह आदि मौजूद थे।