फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   33 हजार 1 सौ 10 आरक्षित वर्ग के छात्रों की छात्रवृति का नहीं हुआ भुगतान

33 हजार 1 सौ 10 आरक्षित वर्ग के छात्रों की छात्रवृति का नहीं हुआ भुगतान

Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
33 हजार 1 सौ 10 आरक्षित वर्ग के छात्रों की छात्रवृति का नहीं हुआ भुगतान

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के विद्यालयों में तीन वर्ष से आरक्षित वर्ग के 33110 छात्रों की छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने जिला प्रशासन से शीघ्र छात्रवृत्ति भुगतान करने की मांग उठाई। छात्रों ने शीघ्र छात्रवृत्ति का भुगतान न होने पर 15 दिनों बाद क्रमबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

मंगलवार को जिलेभर के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ी जाति के छात्र सुबह 11 बजे मुख्य बाजार में एकत्रित हुए और यहां से जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने एसडीएम परमानंद राम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र छात्रवृत्ति भुगतान की मांग उठाई। छात्र नेता लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार, बृजेश कुमार और उमेश चंद्र ने कहा कि वर्ष 2015 से आज तक समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे छात्रों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा गया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की गई, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी है। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी परमानंद राम ने बताया कि वर्ष 2016-17 के लिए शासन की ओर से 64 लाख 21 हजार की धनराशि मिली है। विभाग की ओर से छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर रमेश चंद्र, विजय पाल, नरेंद्र राम, संदीप कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, बंटी, विजय कुमार और रोहित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed