{"_id":"5a0b20364f1c1bf4688bb377","slug":"151067868612-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल सवाड़ तल्ला का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल सवाड़ तल्ला का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। प्राथमिक स्कूल सवाड़ तल्ला का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में सवाड़ गांव के 22 सैनिकों ने भाग लिया था। उन्होंने बच्चों से देश के इन वीर सपूतों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक दर्शन सिंह दानू ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के गढ़वाली-कुमाऊंनी लोकनृत्य और लोकगीत, भाषण, नाटक, कविता पाठ आदि प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। डीएस धपोला के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जीआईसी सवाड़ के प्रधानाचार्य एनबी मिश्रा, एनसी मिश्रा, वीरेंद्र बिष्ट, रमेश राम, सुरेंद्र खत्री, त्रिलोक दानू, दिग्पाल सिंह राणा, सुमन मेहरा, नीमा और हरपाल राम आदि मौजूद थे।