फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहाड़ में जल्द भेजे जाएंगे 170 डाक्टर

पहाड़ में जल्द भेजे जाएंगे 170 डाक्टर

Tue, 14 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ में जल्द भेजे जाएंगे 170 डाक्टर

विज्ञापन
गौचर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने 203 डॉक्टरों की नियुक्ति की है। इसमें से 170 डॉक्टरों ने ज्वॉइन भी कर लिया है। जल्द ही इन डॉक्टरों को पहाड़ के अस्पतालों में भेजा जाएगा। सीएम मंगलवार को गौचर मं 67वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौैरान उन्होंने चमोली जिले के लिए 46 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
सीएम ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है तथा महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का बीमा भी सरकार कराएगी। कहा कि सरकार की ओर से संचालित पं. दीनदयाल किसान कल्याण योजना पहाड़ के बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के दरवाजे खोलेगी। योजना के तहत किसानों को प्रदेश सरकार दो प्रतिशत ब्याज पर खेती, पशुपालन सहित अन्य योजनाओं के लिए ऋण दे रही है।
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड ई-रेडियोलॉजी योजना शुरू करने वाला देश का पांचवां राज्य है। इस योजना से अस्पताल में होने वाली जांचों की रिपोर्ट देश और विदेश में बैठे 60 विशेषज्ञ चंद सेकंड में दे देते हैं। प्रदेश में युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने के लिए दो प्रशिक्षण केंद्र और दो कौशल विकास केंद्र खोले जाने की बात भी सीएम ने दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएम ने बाल दिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही मेले के संस्थापक पत्रकार स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल की मूूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, बदरीनाथ के महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग के सुरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, कर्णप्रयाग के सुभाष गैरोला, प्रमुख राधा देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, सभासद अनिल नेगी, इंदू पंवार, ज्योत्सना जोशी, सरला खंडूरी, सुनीता बर्त्वाल, मोहन प्रसाद थपलियाल, जयकृत बिष्ट, विजय प्रसाद डिमरी, मनीष चौहान, प्रकाश शैली, आनंद सिंह, ताजवर कनवासी, डीएबम आशीष जोशी, एसपी तृप्ति भट्ट, एसडीएम केएन गोस्वामी, भुवन नौटियाल आदि मौजूद थे। संचालन रमेश सिदोला, सुरेश कुमार और अर्जुन नेगी ने किया।

वेटनरी कॉलेज और बोली भाषा संस्थान शुरू करने की मांग
मेला उद्घाटन समारोह में गौचर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने सीएम से नगर में घोषित वेटनरी कॉलेज खोलने और उद्घाटन के बाद बंद हुए गढ़वाली बोली-भाषा संस्थान को शुरू करने के अलावा नगर के लिए तीन बहुमंजिला पार्किंग निर्माण तथा सर्किट हाउस निर्माण की मांग रखी। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान और पॉलीटेक्निक के छात्रावास के अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग सीएम से की।

वीसी दरवान सिंह नेगी के साहित्य का किया विमोचन
गौचर में आयोजित मेला उद्घाटन समारोह में सीएम ने विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह नेगी के साहित्य का विमोचन किया। वार मेमोरियल शताब्दी समारोह आयोजन समिति की ओर से तैयार साहित्य में 99 साल पहले स्थापित कर्णप्रयाग के स्कूल और स्व. दरवान सिंह नेगी से जुड़ी जानकारियां शामिल की गई है।


चेक के लिए भटकते रहे किसान
गौचर मेला उद्घाटन के अवसर पर किसानों को ऋण योजना के चेक वितरित किए जाने थे। इस दौरान मंच से रुद्रप्रयाग और चमोली के किसानों के नाम पुकारे गए, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई किसान मंच तक नहीं पहुंच सके। जखोली ब्लॉक के चयन सिंह ने बताया कि चेक लेने के लिए विभाग के आदेश पर सोमवार शाम गौचर पहुंच चुके थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते मंच तक चेक लेने नहीं पहुंचे। हालांकि चयन सिंह का नाम आने पर चयन ने मंच तक जाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया।

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
-कर्णप्रयाग पंपिंग पेयजल योजना-967.53 लाख।
-गौचर लिफ्ट पंपिंग पेयजल योजना-650.00लाख।
-तोली-कल्याणी तल्ली मोटर मार्ग-391.81लाख।
-नैणी जीआईसी से डुंग्री मोटर मार्ग-242.73लाख।
-मोलागाड़-मटई मोटर मार्ग-657.27 लाख।
-थिरपाक-कांडई मोटर मार्ग- 515.38लाख।
-पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग धौली बेंड तक-295.87लाख।
-गौचर नगर से जीजीआईसी पहुंच मार्ग कार्य-21 लाख।
इन योजनाओं का किया शिलान्यास
-स्यान किशनपुर मोटर मार्ग पर 80 मीटर स्पान का लोह सेतु- 397.20लाख।
-किमधार से स्यान किशनपुर मोटर मार्ग निर्माण-92.12लाख।
-चटवापीपल-सिरण-एंड तक मोटर मार्ग निर्माण-385.84लाख।

ये हुई घोषणाएं
-समर स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज का नाम विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह के नाम होगा।
-गैरसैंण के धारगैड़ मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बचन सिंह के नाम पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed