{"_id":"5a048c7d4f1c1bdb538bc0be","slug":"15102476471117-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाई गई राज्य निर्माण की 17 वीं वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाई गई राज्य निर्माण की 17 वीं वर्षगांठ
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्य स्थापना दिवस की 17वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह और प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मृति स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर के चेतना पार्क में पौधरोपण किया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित ‘संकल्प से सिद्धि तक’ का विमोचन किया गया। जीजीआईसी, रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज, पीस पब्लिक स्कूल, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर और अक्षय नाट्य संस्था के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बलिदानों के बूते मिला है। ऐसे में राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वालों के सपनों को साकार करना राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों व राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा की उप विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अनुसूया प्रसाद भट्ट, सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, रामेश्वर सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, नंदन सिंह बिष्ट, मनीष नेगी, शिवेंद्र सिंह, हरक सिंह रावत, देवेश्वरी खैनुरी और मुरारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पौधरोपण किया
गोपेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर घाट महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को राज्य निर्माण की जानकारी दी। संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने गोपेश्वर नगर में पौध रोपण किया।
विज्ञापन