{"_id":"5a0488b74f1c1bd9538bc009","slug":"151024668118-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नदांसैंण के धीरज का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नदांसैंण के धीरज का चयन
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज नंदासैंण में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे धीरज रावत का चयन अंडर-14 स्कूली क्रिकेट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। उसके चयन पर लोगों ने खुशी जताई। धीरज दिसंबर माह में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
धीरज रावत के पिता भरत रावत शिक्षक हैं और मां गृहणी हैं। धीरज की दो बड़ी बहनें स्नातक और स्नातकोत्तर में पढ़ रही हैं। धीरज के पिता भरत रावत ने बताया कि धीरज पढ़ाई के साथ ही खेलने में रुचि रखता है। धीरज ने पिछले माह गोपेश्वर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें शानदार प्रदर्शन पर धीरज का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। धीरज ने बताया कि वह क्रिकेटर बनना चाहता है। फिलहाल वह मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विज्ञापन