{"_id":"5a01e6bb4f1c1bda538bb82a","slug":"15100741385-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन बंद होने से ग्रामीणों के समक्ष भुखमरी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन बंद होने से ग्रामीणों के समक्ष भुखमरी का संकट
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
क्षेत्र के करीब बीस गांवों के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर वन विकास निगम की ओर से बिशनपुर कुंडी व टांडा भागमल में खनन खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस समस्या से हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को भी अवगत कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन बंद होने से उनके सामने भुखमरी का संकट हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने खनन सामग्री ढोने के लिए बैंक से ऋण पर ट्रैक्टर लिए थे। खनन बंद होने से ऋण अदायगी नही हो पा रही है। राजस्व बकाया नहीं देने से तहसील प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर हाथी खेतों में खड़ी फसलों को बरबाद कर रहे हैं, जिससे भी उनके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। बिशनपुर कुंडी की ग्राम प्रधान सविता देवी, उप प्रधान सुखदेव पाल, सरदार रोहताश सिंह, संजय सिंह, महीपाल सिंह, गीतूराम, बृजपाल सिंह का कहना है कि खनन की शुरुआत जल्द शुरू नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, रानीमाजरा, टिकौला, कटारपुर, चांदपुर, फेरूपुर, बहादरपुर जट, नई कुंडी, भुवापुर चमरावल, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, हरसीवाला, शाहपुर, टांडाभागमल, टांडा मझांदा, भोगपुर, मुस्तफाबाद, पदार्था, धनपुरा, जैसे गांवों के हजारों ग्रामीणाों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन