फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुरूकुल कांगडी विवि में अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

गुरूकुल कांगडी विवि में अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Tue, 07 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
गुरूकुल कांगडी विवि में अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार ।
गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ।
पहले दिन हुए मुकाबलों में विज्ञान संकाय ने प्रबंधन संकाय को हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मैच में मानविकी संकाय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर मेे 75 रन बनाए। टीम की ओर से विजय कुमार ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। जवाब में बी फार्मा की टीम 12 ओवर में 54 रन ही बना पाई। तीसरे मैच में एमसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर मे 62 रन बनाए। जवाब में बीटेक के खिलाड़ियों ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले प्रौद्योगिकी संकाय के पूर्व डीन प्रो. कर्मजीत भाटिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने खेलों के माध्यम से जीवन की सार्थकता को मूल्यों के रूप में प्राप्त करने की बात कही।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर ने खेलों से चरित्र निर्माण पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. वीके सिंह, डा. अजय मलिक, डा. शिवकुमार चौहान, डा. पंकज ग्वाडी, डा. कपिल मिश्रा, डा. अनुज कुमार, डा. रणवीर सिंह, अनुज कुमार, छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष विक्रम भुल्लर आदि उपस्थिचत थे। संचालन डा. पंकज ग्वाडी एवं दुष्यंत सिंह राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed