फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला आबकारी अधिकारी का फूंका पुतला, आक्रोश

जिला आबकारी अधिकारी का फूंका पुतला, आक्रोश

Tue, 07 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी का फूंका पुतला, आक्रोश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर खोल दिए गए अंग्रेजी शराब के ठेके के विरोध में उतरे क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी का पुतला फूंका। आक्रोशित ग्रामीणों ने शराब के ठेके के नहीं हटने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
गांव जगजीतपुर में रिहायश एवं स्कूली क्षेत्र में अंग्रेजी शराब का ठेका खोल दिया गया है। पिछले चार दिन से शराब के ठेके के विरोध में क्षेत्रवासी आंदोलित हैं। मातृसदन संस्था से लेकर शिक्षण संस्थान, राजनीतिक दल विरोध में उतरे क्षेत्रवासियों को समर्थन दे चुके हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी विरोध के स्लोगन की तख्तियां हाथ में लेकर धरने पर बैठे हैं। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की उदासीनता से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने ठेके के ठीक सामने धरनास्थल पर जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन को जनभावनाओं से रत्ती भर भी सरोकार नहीं है। शराब के ठेके से पूरे क्षेत्र का माहौल बिगड़ना तय है। जब ठेका स्लेज फार्म पर था तब भी उसका असर पूरे क्षेत्र में पड़ रहा था। विरोध प्रदर्शन में स्वामी शरदपुरी, दयानंद ब्रह्मचारी, नितिश वालिया, मनीष चौहान, दीपक राजपूत, गौरव वालिया, रवि, विशू, विजय कसाना, प्रदीप गुर्जर, संदीप, उषा, निर्मला, लल्लू वालिया, पूजा वालिया आदि क्षेत्रवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस-भाजपा के नेता बैठे ठेके के समर्थन में
कांग्रेस और भाजपा के नेता अंग्रेजी शराब के ठेके के समर्थन में दिखाई दे रहे है। वे बकायदा ठेके के कैंपस में कुर्सी डालकर बैठे हैं और विरोध कर रहे क्षेत्रवासियों को अपनी ताकत का अहसास कराने में जुटे हैं। शराब का विरोध कर रहे आमजन को ही उल्टा गलत ठहराने में कांग्रेस-भाजपा के यह नेता जुटे हैं।



विधायक दून में, नहीं आ पा रहे हरिद्वार
अंग्रेजी शराब के ठेके का विरोध कर रहे क्षेत्रवासियों की जुबां से एक बोल फूट रहा है कि आखिर विधायक जी कब आओगे। क्षेत्रवासी नितीश वालिया ने बताया कि चार दिन से विधायक देहरादून में होने की बात कह रहे हैं। क्षेत्र की जनता आंदोलन कर रही है, लेकिन विधायक गायब हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को ठेके को लेकर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed