{"_id":"5a00937b4f1c1bc8678b9a3d","slug":"15099872883-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्षों से बदहाल है देवाल-खेता मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्षों से बदहाल है देवाल-खेता मोटर मार्ग
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। पीएमजीएसवाई विभाग की लापरवाही से देवाल-खेता मार्ग की स्थिति बदहाल है। दो साल बाद भी इस मार्ग की हालत नहीं सुधरने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2015 में भारी बारिश से सूयालकोट, नलधूरा और सिलंगी में लैंड स्लाइड होने से लगभग चार सौ मीटर सड़क बंद हो गई थी। विभाग को सड़क सुधारीकरण के लिए शासन से 30 लाख की धनराशि आवंटित हुई थी। विभागीय अधिकारियों ने सुयालकोट में सड़क के मलबे को हटाने में लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर शेष कार्य को बीच में ही छोड़ दिया था। आज स्थिति यह है कि यह मार्र्ग बदहाल बना है। ऐसे में सूयालकोट क्षेत्र के मेलखेत, खेता, मानमती, चोटिंग और नलधूरा सहित 15 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत ने बताया कि 25 किमी सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन को 2 करोड़ 30 लाख का इस्टीमेट भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर देवाल-खेता मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।