{"_id":"5a00936d4f1c1b6d548bb3ee","slug":"15099872759-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र की सड़कों में नहीं थम रहा जाम लगने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र की सड़कों में नहीं थम रहा जाम लगने का सिलसिला
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। नगर की सड़कों पर अनियंत्रित खड़े वाहनों से सुभाषनगर, टैक्सी स्टैंड, पैट्रोल पंप और हल्दापानी में बार-बार जाम लग रहा है। ऐसे में इन स्थानों पर पैदल आवाजाही कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनोज कुमार और सतेंद्र का कहना है कि नगर में अनियंत्रित खड़े वाहनों और सड़कों पर डाली जा रही निर्माण सामग्री से जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों के साथ ही स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट का कहना है कि नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस की निर्भीक यूनिट की ओर से चालान प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यदि आवश्यकता हुई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाइवे के पंचपुलिया और गलनांऊ में मोटर मार्ग बदहाल है, जिससे आवाजाही करने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दीपक शाह, अनिल कुमार, सूरज आदि ने जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की।
वहीं कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाइवे के पंचपुलिया और गलनांऊ में मोटर मार्ग बदहाल है, जिससे आवाजाही करने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दीपक शाह, अनिल कुमार, सूरज आदि ने जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन