{"_id":"5a0093614f1c1bb6678b9d44","slug":"150998726311-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध, डीएम को सौंपा आंदोलन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध, डीएम को सौंपा आंदोलन का अल्टीमेटम
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। मंगरोली, मासौं, सोनला और पुरसाड़ी गांवों को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल न करने की मांग को लेकर नंदप्रयाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, राजेंद्र सजवाण, गुड्डू राजा, प्रभाकर कंडेरी, भुवनेश्वरी देवी और पीतांबरी देवी का कहना है कि गांव की जनसंख्या साढ़े पांच सौ से अधिक है, यदि गांव नगर पंचायत में शामिल हुआ तो गरीब जनता मनरेगा व ग्रामीण स्तरीय कई अन्य योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। कहा कि यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया तो कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।