{"_id":"5a0093544f1c1b6f548bb6bd","slug":"150998724910-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग्स में उकेरी राज्य आंदोलन की शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग्स में उकेरी राज्य आंदोलन की शहादत
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय के तहत श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल में पेंटिंग, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने जहां पेंटिंग में उत्तराखंड राज्य आंदोलन का परिदृश्य, मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड, उत्तराखंड स्मारक की ओर से राज्य आंदोलन की शहादत को उकेरा, वहीं 17 सालों में प्रदेश की दशा और दिशा पर बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता के पूर्व प्राथमिक वर्ग में इशांत कठैत प्रथम, प्राथमिक वर्ग में लावण्या डिमरी, जूनियर वर्ग में रिशिता नौटियाल तथा भावना और सीनियर वर्ग में आस्था खंडूड़ी प्रथम रहे। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने किया। राज्य आंदोलनकारी हरिकृष्ण भट्ट ने अलग राज्य गठन के समय हुए आंदोलन और शहादत के बाद मिले राज्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक वर्ग में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में आकाशदीप द्वितीय और पियूष कुंवर तृतीय रहे, जबकि प्राथमिक वर्ग में श्रेया रावत और संस्कृति थपलियाल क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में हुई भाषण प्रतियोगिता में श्रेया तोपाल प्रथम और परांजलि द्वितीय तथा वैष्णवी और शालिनी नेगी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में विपिन बिष्ट और अस्मिता द्वितीय तथा आराधना और रिया डिमरी तृतीय रहे। सभी प्रतियोगिताओं में 108 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद था।