{"_id":"5a0093524f1c1b59678b9f27","slug":"1509987247525-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 नवंबर से गोपेश्वर में आयोजित होगा शरदोत्सव मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 नवंबर से गोपेश्वर में आयोजित होगा शरदोत्सव मेला
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। 25 नवंबर से गोपेश्वर नगर में एक साप्ताहिक शरदोत्सव मेले का आयोजन होगा। सोमवार को नगर पालिका सभागार में हुई मेला कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि मेले में स्थानीय प्रतिभाओं एवं विलुप्त हो रही लोककला को उभारने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों से मेले में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। निर्णय लिया गया कि मेले में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले को भव्य बनाने के लिए समितियों का गठन भी किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, व्यापार मंडल के संरक्षक सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, मुरारी लाल, एमएस सजवाण और डा. लोकेश कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।