फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुख्यमंत्री के ओएसडी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिये निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिये निस्तारण के निर्देश

Sun, 05 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिये निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला पंचायत सभागार में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्वादत्त भट्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों की 123 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायतें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की दर्ज की गईं।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम मेें सीएम के ओएसडी उर्वादत्त भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है। कहा कि जनता दरबार का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर भी किया जाएगा। इस दौरान सुधा बिष्ट ने आदर्श कालोनी व शक्ति नगर के पैदल मार्गों पर पेयजल लाइनों के लीकेज की शिकायत की। इस पर ओएसडी ने जल संस्थान के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गैर गांव निवासी बल्लभ प्रसाद थपलियाल ने गैर पुल से गैर गांव तक स्वीकृत सड़क निर्माण की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल ने नैल कुड़ाव मार्ग पर डामरीकरण व बणद्वारा कांडई मार्ग का निर्माण करने, चंद्रशेखर ने जोशीमठ स्थित ग्राम सलूड से हेलंग 5 किमी पैदल मार्ग का सुधारीकरण करने और सुनील कोठियाल ने पीपलकोटी में खेल मैदान निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, अनुसूया प्रसाद भट्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, महावीर रावत, टीका प्रसाद मैखुरी, हरक सिंह, विजय सती, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, चंद्रकला खंडूरी, ऊषा रावत और मोहन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed