फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए बजट का इंतजार

बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए बजट का इंतजार

Sun, 05 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए बजट का इंतजार

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अलकनंदा नदी के कटाव के कारण ब्लाक के पांच गांवों सहित नगर के शक्तिनगर वार्ड में बाढ़ सुरक्षा नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण चार सालों से लगातार बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग बजट का इंतजार कर रहा है।

उमराकोट के प्रधान राजेश कुमार, पूर्व प्रधान संजू देवी, कालेश्वर के हरीश चौहान सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2013 में अलकनंदा में आई बाढ़ के कारण गांवों के नदी किनारे की भूमि बह गई थी, जिससे कृषि भूमि और नदी किनारे की आबादी खतरे की जद में आ गई। कहा कि शासन और विभाग से लगातार उमराकोट ग्राम पंचायत के देवलीबगड़, जयकंडी, लंगासू, उत्तरों, कालेश्वर में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग ने केवल कालेश्वर और उत्तरों में आधे अधूरे काम कर लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी है ।देवलीबगड़ और जयकंडी में चार साल से कोई सुरक्षा कार्य नहीं हो पाए हैं। यही नहीं नगर के शक्तिनगर वार्ड में अलकनंदा किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग लोग कर रहे हैं। समीर मिश्रा, देवी प्रसाद मैखुरी, बृजेश बिष्ट और पुष्कर सिंह रावत आदि का कहना है कि लगातार मांग के बावजूद विभाग सुरक्षा कार्य नहीं कर पा रहा है। दूसरी ओर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि कालेश्वर और उत्तरों में कुछ पैसा मिला, जिससे काम कर दिया गया है। पूरे काम करने के साथ ही देवलीबगड़, जयकंडी और शक्तिनगर में बजट की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed