{"_id":"59fca29a4f1c1b70548bab28","slug":"150972901220-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल और आबादी क्षेत्र में बनाया परियोजना का डंपिंग जोन, ग्रामीण हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल और आबादी क्षेत्र में बनाया परियोजना का डंपिंग जोन, ग्रामीण हो रहे परेशान
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के डंपिंग जोन से तपोवन क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एनटीपीसी की ओर से पांच माह से लगातार क्षेत्र में मलबे का निस्तारण किया जा रहा है। जहां मलबा डाला जा रहा है वहां मकान और स्कूल भी है। इसका लोगों के साथ ही पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम प्रधान धर्मपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या देवी, कल्पेश्वरी देवी, भगत सिंह, अनीता देवी, शकुंतला देवी, सुंदरी देवी, नर्वदा, बिछना, सीता, विनीता, पार्वती, मुन्नी और गुड्डी देवी ने कहा कि तपोवन में परियोजना के बैराज साइट पर पांच माह से करीब तीस ट्रकों से ग्राम पंचायत ढाक में सुरंग निर्माण के मलबे का निस्तारण किया जा रहा है। जिस जगह पर मलबे का निस्तारण किया जा रहा है वहां विद्यालय है और आवासीय भवन भी हैं। इससे लोगों के साथ ही छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र मलबा निस्तारण अन्यत्र करवाने की मांग उठाई।