{"_id":"59fca2984f1c1b6f548bac13","slug":"150972901016-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ-सतोपंथ पैदल ट्रैक पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ-सतोपंथ पैदल ट्रैक पर चलाया सफाई अभियान
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नमामी गंगे अभियान के तहत ओएनजीसी व इंडियन माउंटेन फोर्स (आईएमएफ) ने बदरीनाथ-सतोपंथ पैदल मार्ग पर वृहद सफाई अभियान चलाया। इस दौरान दल के सदस्यों ने पैदल मार्ग पर बिखरे 12 क्विंटल अजैविक कूड़े को एकत्रित कर जोशीमठ नगर पालिका को सौंप दिया है।
सफाई अभियान दल का नेतृत्व कर रहे नंदन सिंह मार्तोलिया ने बताया की अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अजैविक कचरे से बढ़ रहे तापमान को कम करना है। ओएनजीसी व आईएमएफ के कार्यकर्ताओं के साथ ही मजदूरों की मदद से दस दिनों तक ट्रैक पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 क्विंटल अजैविक कूड़ा एकत्रित किया गया। इस मौके पर राजीव रावत, नंदन सिंह, विजय रौतेला, रोहित मार्तोलिया और अमर मार्तोलिया आदि मौजूद थे।