{"_id":"59f7542c4f1c1bc9678b873a","slug":"150938124918-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता समारोह में हुई विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता समारोह में हुई विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता समारोह के तहत सोमवार को पोस्टर, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
गढ़वाल विवि की प्रभारी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि 21वी सदी में युवाओं के लिए राष्ट्रीय एकता का महत्व एवं चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता का विषय मेरा सपना भ्रष्टाचार मुक्त भारत व पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रीय एकता रखा गया था। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंगलवार को समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर पूर्व सांसद भवानपुर गुजरात राजेंद्र सिंह राणा व डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल राष्ट्रीय एकता पर छात्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. किरण डंगवाल, डा. भारती चौहान, डा. महेंद्र बाबू, डा. आलोक सागर गौतम डा. एसपी सती आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो