{"_id":"59f4b7c14f1c1b6f548b993d","slug":"15092101313-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में ही बिक रही घेस और हिमनी गांव की मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में ही बिक रही घेस और हिमनी गांव की मटर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। जड़ी-बूटी की खेेती करने वाले घेस और हिमनी गांवों के किसान इस बार मटर की खेती में व्यस्त हैं। किसानों की ओर से तैयार मटर खेतों में ही बिक रही है। यह फसल गोरखपुर के कृषि विशेषज्ञ सुरेश कुमार किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं और साथ ही किसानों की फसल को हल्द्वानी की मंडी में पहुंचा रहे हैं। दोनों गांवों के करीब 356 से अधिक किसान मटर की खेती कर रहे हैं।
घेस के प्रधान नरेंद्र सिंह, कुंदन भंडारी, पुष्कर सिंह, केशर सिंह आदि ने बताया कि कई वर्षों से घेस और हिमनी के ग्रामीण जड़ी-बूटी की खेती करते आ रहे हैं। पिछले साल गोरखपुर निवासी सुरेश कुमार किसानों के संपर्क में आए और मटर की खेती करने की सलाह दी। सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को मटर के बीज उपलब्ध कराए और फसल बहुत अच्छी हुई। पिछले साल साढ़े सात लाख की मटर बेची। इससे प्रेरित होकर इस बार घेस गांव के 206 और हिमनी के 150 किसान मटर की खेती कर रहे हैं। यहां की मटर खेतों में ही बिक रही है। सुरेश घेस और हिमनी की मटर को हल्द्वानी मंडी तक पहुंचा रहे हैं। सुरेश कुमार और प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को खेत में 50 रुपये प्रति किलो की दर से मटर का भुगतान किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि यदि कृषि उत्पादों को इस तरह गांव में विपणन करने के साधन सरकार पैदा करे तो ग्रामीण कृषि को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन