फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कथक नृत्यांगना शोवना की प्रस्तुति से भाव-विभोर हो उठे दर्शक

कथक नृत्यांगना शोवना की प्रस्तुति से भाव-विभोर हो उठे दर्शक

Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कथक नृत्यांगना शोवना की प्रस्तुति से भाव-विभोर हो उठे दर्शक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण के मनमोहक कत्थक नृत्य ने समा बांध दिया। उन्होंने नृत्य एवं प्रकृति के संबंध को प्रदर्श्त करते हुए मृग, अजगर, सर्प, मोर हाथी इत्यादि जीवों की भावभंगिमा को कत्थक नृत्यशैली में प्रस्तुत किया।
शुक्रवार को डीपीएस रानीपुर में स्पिक मैके की ओर से देश की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण ने बच्चों के समक्ष मनमोहक नृत्य शैैली की प्रस्तुति दी। जिसे देखकर बच्चों में उत्साह की लहर देखते ही बनी रही। नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण ने बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों को नृत्य में भाव भंगिमाओं के पहलुओं की जानकारी भी दी। शोभना नारायण ने संगीत एवं नृत्य में तालमेल दिखाते हुए घुंघरूओं की ध्वनि को नृत्य से नियंत्रित कर अद्भुत प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने नृत्य एवं प्रकृति के संबंध को प्रदृशित करते हुए मृग, अजगर, सर्प, मोर, हाथी इत्यादि जीवों की भावभंगिमा को कतथक नृत्यशैली में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हारमोनियम पर इमरान खान, तबले पर उस्ताद शकील अहमद खान एवं वायलन पर अजहर शकील ने संगत देते हुए समा बांध दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने स्पिक मैके संस्था की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास से बच्चे पद्मश्री शोभना नारायण जैसी प्रसिद्ध नृत्यांगना के नृत्य से रूबरू हो सके। उन्होंने पद्मश्री शोभना नारायण को अति प्रतिभाशाली कलाकार एवं व्यक्तित्व की धनी बताया। कहा कि वे अपने नृत्य से देश की संस्कृति को विश्व में नाम दिला रही हैं। मंच संचालन विद्यालय की हेडगर्ल तमन्ना दास एवं हेडब्वाय मनन बंसल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed