फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीएसटी के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार आज

जीएसटी के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार आज

Wed, 25 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार आज
जीएसटी के विरोध में अधिवक्ताओं का आज कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

-- टैक्स बार एसोसिएशन ने की गेट मीटिंग, जीएसटी को बताया काला कानून
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कर आयुक्त से रिटर्न में लग रही लेट फीस को शीघ्र निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि इसके विरोध में टैक्स बार के सभी अधिवक्ता बुधवार को जीएसटी कानून का कार्य बहिष्कार करेंगे। मंगलवार को टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित जीएसटी कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से कर आयुक्त, देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी विधेयक संशोधन से उत्पन्न विभिन्न समस्याओं लेट फीस, कंपोजिशन स्कीम में अड़चन, आनलाइन में आने वाली विभिन्न समस्याएं व्याप्त हैं, जोकि व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं के सिर दर्द बन गई है।

बताया कि लेट फीस ने व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार द्वारा जो काला कानून लागू किया जा रहा है उसे शीध्र वापस लिया जाना चाहिए। इस मौके पर रिटर्न में लग रही लेट फीस और अन्य समस्याओं का जमकर विरोध किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुधवार को टैक्स बार के सभी अधिवक्ता जीएसटी कानून के विरोध में कार्य बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता डीएन अग्रवाल, एसएस श्रीकोटी, महेंद्र सिंह पाल, महेश पांडे, नवनीत गुप्ता, कृष्णा सिलस्वाल, रोहित नेगी, जितेंद्र भंडारी, अनिल कुकरेती, जितेंद्र अग्रवाल, एनडी ब्रेजा, अरूण गुप्ता, आरएस पंवार, वीके चटर्जी, विकास ग्रोवर, मुकेश पाल, योगेश ब्रेजा, मुनीस छावड़ा, पवन अग्रवाल, दीपक अंथवाल, आशीष भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed