{"_id":"59ef72b44f1c1bee688b73d8","slug":"15088647699-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली के निकट साहूगांव मे भूकम्प आने से हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली के निकट साहूगांव मे भूकम्प आने से हुआ नुकसान
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। प्रशासन की ओर से मंगलवार को मॉकड्रिल की गई। इस दौरान टीम ने क्षतिग्रस्त मकानों से आठ घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा गया। मॉकड्रिल में तहसील के सभी विभागों ने प्रतिभाग किया।
तहसील मुख्यालय में आयोजित मॉकड्रिल में सुबह 10.30 बजे साहू गांव में भूकंप आने की सूचना पर साइरन बज उठे। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीम एंबुलेंस के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुई। रास्ते में पहाड़ी टूटने से सड़क बंद हो गई। लोनिवि ने जेसीबी की सहायता से सड़क को खोला। रेस्क्यू टीम भूकंप प्रभावित गांव पहुंची तो वहां 10 भवन क्षतिग्रस्त मिले। टीम ने मकानों से 8 घायलों को बाहर निकाला और साथ में गए चिकित्सकों के दल ने घायलों का एंबुलेंस की सहायता से अस्थायी हैलीपैड तक पहुंचाया। यहां से एयर एंबुलेंस से उनको हायर सेंटर भेजने का अभ्यास किया गया। एसडीएम चंदन सिंह डोबाल के नेतृत्व में लगभग 3 घंटे तक संचालित मॉकड्रिल में थानाध्यक्ष शशि भूषण मैठाणी, नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला, रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन