{"_id":"59ef71c74f1c1b71548b8d67","slug":"150886453214-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस श्रीनगर प्रतियोगिता के ऑडीशन में युवतियों ने बिखेरे जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस श्रीनगर प्रतियोगिता के ऑडीशन में युवतियों ने बिखेरे जलवे
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में होने वाली मिस श्रीनगर प्रतियोगिता के लिए प्रथम चरण का ऑडिशन शुरू हो गया। कुछ प्रतिभागी परीक्षा के चलते ऑडिशन में प्रतिभाग नहीं कर पाए। इन प्रतिभागियों के लिए द्वितीय चरण का ऑडिशन होगा। ऑडिशन में पहले दिन प्रतिभागी युवतियों ने खूब जलवे बिखेरे।
एक वेडिंग प्वाइंट में मिस श्रीनगर प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन शुरू हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी अनूप बहुगुणा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 31 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था, लेकिन 24 अक्तूबर को गढ़वाल विवि में परीक्षा होने के कारण कुछ प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल नहीं हो पाए। इससे ऑडिशन का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। बहुगुणा ने बताया कि जिन प्रतिभागियों ने मंगलवार को ऑडिशन दे दिया है उनका परिणाम भी द्वितीय चरण के ऑडिशन के बाद घोषित होगा। निर्णायक की भूमिका में नीतू जखमोला, निधि शर्मा, वीना नेगी आदि मौजूद थे। ऑडिशन के आयोजन में गिरीश पैन्यूली, दुर्गेश भट्ट और दीपक बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।