{"_id":"59ef6fe54f1c1b9e678b7585","slug":"150886405013-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने उप्र के मुख्यमंत्री से की परियोजना संचालन कंपनी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने उप्र के मुख्यमंत्री से की परियोजना संचालन कंपनी की शिकायत
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून/श्रीनगर। श्रीनगर बांध परियोजना के प्रभावितों की मुआवजे से लेकर अन्य दिक्कतों को दूर करने में योगी सरकार पूरी मदद करेगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में प्रमुख सचिव ऊर्जा को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने इस संबंध में यूपी के सीएम से लखनऊ में मुलाकात करके उन्हें दिक्कतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी सरकार के अधीन इस परियोजना में प्रभावितों को राहत नहीं मिल पा रही है।
श्रीनगर बांध परियोजना देवप्रयाग विधानसभा सीट के अंतर्गत चौरास क्षेत्र में बनी है। श्रीनगर परियोजना यूपी के अधीन है, जिसका संचालन जीवीके कंपनी की सहयोगी कंपनी अलकनंदा हाइड्रो प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के स्तर पर किया जा रहा है। इस योजना से चौरास क्षेत्र के 15 गांवों के ग्रामीण प्रभावित रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कुछ दिन पहले डीएम के साथ प्रभावितों के मुआवजे और अन्य मामलों को लेकर बैठक की थी। इस दौरान अफसरों ने मांगों के संबंध में कार्रवाई के लिए यूपी सरकार से बात करने की आवश्यकता बताई थी। इस पर विधायक ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का समय मांगा था। लखनऊ में मुलाकात के दौरान कंडारी ने योगी के सामने सारी स्थिति विस्तार से रखी। बकौल-कंडारी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांध प्रभावितों की पूरी सहायता करने का भरोसा दिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा को इस मसले पर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।