फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर आयुक्त ने बेलगाम टैक्स कर्मियों के पेच कसे

नगर आयुक्त ने बेलगाम टैक्स कर्मियों के पेच कसे

Tue, 24 Oct 2017 09:50 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बेलगाम टैक्स कर्मियों के पेच कसे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने टैक्स वसूली संतोषजनक नहीं होने पर राजस्व वसूली कर्मचारियों के पेच कसते हुए उन्हें सालाना 10 करोड़ रुपये के राजस्व (टैक्स) वसूली का लक्ष्य दिया है।
नगर आयुक्त ने तीनों कर अधीक्षकों और कर निरीक्षकों के साथ नगर निगम की कर वसूली की समीक्षा बैठक की। कर अधीक्षकों ने वर्तमान में नगर निगम की कर वसूली में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी होने की जानकारी दी और बताया कि टैक्स वसूली लगभग पौने चार करोड़ पहुंच गई है। नगर आयुक्त ने इसे नाकाफी करार दिया। नगर निगम देहरादून का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां 15 करोड़ की वसूली होती है इसलिए यहां कम से कम 10 करोड़ की वसूली तो होनी ही चाहिए। स्वकर नियमावली लागू होने के बाद के भवन स्वामियों को 2016-17 के बिल नहीं देने पर नगर आयुक्त खासे नाराज हुए। समीक्षा बैठक में यह बात स्वीकार की गई कि टैक्स विभाग का एक भी काम पूरा नहीं है। नगर आयुुक्त ने निर्देश दिया कि संपत्ति कर का डाटा प्राथमिकता के आधार पर कंप्यूटराइज कर भवन स्वामियों को समय पर बिल भेजें। समीक्षा बैठक में कर एवं राजस्व अधीक्षक सुनीता सक्सेना, रमेश सिंह रावत व राहुल कैंथोला शामिल हुए।
विज्ञापन



गायब रहने वाले नपेंगे
नगर आयुुक्त नितिन सिंह भदौरियां के संज्ञान में आया कि कुछ धनसंग्रहकर्ता सुबह 11 बजे आकर कुछ पैसा जमा कर चले जाते हैं और फिर पूरे दिन गायब रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। इसका मतलब यह है कि लोग वसूली का पैसा अपने पास रखते हैं और अगले दिन आकर जमा कर गोल हो जाते हैं। उन्होंने ऐसे को कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए क्षेत्रों की संपत्तियों का होगा सर्वे
नगर निगम के परिसीमन विस्तार में नगर निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्रों की परिसंपत्तियों का सर्वे कराने का भी निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त ने नगर निगम के संपत्ति विभाग को तहसील के साथ मिलकर ग्राम समाज संपत्तियों, भूमि का रिकार्ड सुव्यवस्थित करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed