फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंडर 14 स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

अंडर 14 स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

Tue, 24 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
अंडर 14 स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन
गढ़वाल व कुमाऊं जोन ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

-- अंडर-14 स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । स्कूल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अंडर 14 स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें गढ़वाल जोन व कुमाऊं जोन ने मैच जीत लिए। रविवार को श्यामपुर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला अमरावती व गढ़वाल जोन के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वाल जोन की टीम ने 20 ओवरों में 158 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरावती की टीम महज 38 रनों पर ढेर हो गई।

दूसरा मैच कुमाऊं जोन और दिल्ली द्वितीय जोन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुमाऊं जोन ने पांच विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली द्वितीय जोन की टीम महज 94 रनों पर ही सिमट गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर राय, अनिल शर्मा, धनपाल खरोला, शिवेंद्र रावत, सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed