{"_id":"59ee213c4f1c1bee688b70f8","slug":"150877837611-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने शुरु किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने शुरु किया कार्य बहिष्कार
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। एनएचएम कर्मचारी सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से समय पर वेतन भुगतान सहित आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पर कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष हर सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारी समय पर वेतन भुगतान करने, मिशन के अधिकारी व कर्मचारियों का सेवा विस्तार करने, वेतन विसंगति दूर करने, राष्ट्रीय कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारी न देने, आशा फैसीलेटरों को संविदा कर्मचारी घोषित करने, आश फैसीलेटरों को भ्रमण मानदेय देने, आशा कार्यकत्रियों को अप्रैल से वर्तमान तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने और कार्यकत्रियों को दो हजार प्रोत्साहन राशि देने की मांग कर रहे हैं हैं। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष डा. गौरव डिमरी, महेश देवराड़ी, किरन बिष्ट, मोनिका रौतेला, कुसुम नेगी, गीता गौड़, विजय झिंक्वाण, आशीष सती और उदय रावत आदि मौजूद थे।