फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाई में गिरी टैक्सी, 11 घायल, 6 रेफर

खाई में गिरी टैक्सी, 11 घायल, 6 रेफर

Mon, 23 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी टैक्सी, 11 घायल, 6 रेफर

विज्ञापन
थराली। थराली-डुंग्री मोटर मार्ग पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें चालक सहित 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर छह घायलों में से तीन को हेलीकॉप्टर से हिमालयन अस्पताल देेहरादून, जबकि अन्य तीन को हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया। अन्य पांच का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। सभी चमोली जिला निवासी हैं।

सोमवार सुबह सात बजे सवारियां लेकर एक टैक्सी बूंगा से थराली आ रही थी कि केराबगड़ के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक सहित 11 लोग घायल हो गए। इस दौरान पीछे से अन्य वाहनों में आ रहे लोगों ने घायलों की चीख पुकार सुनी तो घटना की सूचना प्रशासन को और 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद अन्य आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और खाई में उतर गए। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लोग कुछ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा चुके थे इसके बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया, जिसमें से छह गंभीर घायल हैं। सभी घायल चमोली जिले के हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि कुल 11 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिसमें 3 गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से हिमालयन अस्पताल देहरादून और 3 को हायर सेंटर भेजा गया। पांच का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती घायल
- अनकपाल सिंह (30) पुत्र बाग सिंह बूंगा (चालक)।
- रणजीत सिंह (45) पुत्र हयात सिंह बूंगा
- मनोज सिंह (27) पुत्र खिलाप सिंह बूंगा
- सूरज सिंह (21) पुत्र पूरन सिंह बूंगा
- सूरज सिंह (24) पुत्र रणजीत सिंह बूंगा

हेलीकॉप्टर से भेजे गए घायल
- भागुली देवी (50)पत्नी स्व. रघुवीर सिंह निवासी बुरसोल।
- गिरधारी लाल (60)पुत्र शिवलाल बूंगा
- महावीर सिंह (32)पुत्र जसपाल सिंह बूंगा


हायर सेंटर रेफर किए गए ायल
- बुदुली देवी(50) पत्नी खिलाप सिंह बूंगा
- हरेंद्र सिंह (66)पुत्र किशन सिंह निवासी बूंगा
- अनीता (32) पुत्री हरेन्द्र सिंह वर्ष निवासी बूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed