{"_id":"59ee212e4f1c1b86698b7271","slug":"15087783622-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में महिला घायल, ग्रामीणों के हल्ला करने पर जंगल की ओर भागा भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में महिला घायल, ग्रामीणों के हल्ला करने पर जंगल की ओर भागा भालू
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लॉक के चटंग्याला गांव में भालू के हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।
चटंग्याला निवासी राकेश सिंह पत्नी विनीता के साथ सुबह सात बजे गांव के समीप खेतों में काम करने जा रहे थे कि रास्ते में अचानक विनीता पर भालू ने हमला कर दिया। यह देख राकेश ने हो हल्ला मचाना शुरू किया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसे 108 सेवा से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन