फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ की यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की मोटर साइकिल हाईवे पर रपटी, एक यात्री गंभीर घायल

बदरीनाथ की यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की मोटर साइकिल हाईवे पर रपटी, एक यात्री गंभीर घायल

Mon, 23 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ की यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की मोटर साइकिल हाईवे पर रपटी, एक यात्री गंभीर घायल

विज्ञापन
पीपलकोटी। मोटर साइकिल से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे अल्मोड़ा के दो तीर्थयात्रियों की मोटर साइकिल बिरही के पास बदरीनाथ राजमार्ग पर रपट गई। हेलमेट पहने होने की वजह से चालक को तो हल्की चोटें आईं, लेकिन मोटर साइकिल में पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
22 अक्तूबर को बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर आए खत्याड़ी अल्मोड़ा निवासी गोविंद सिंह और उमेद सिंह सोमवार को बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर बिरही मोड़ के पास उनकी मोटर साइकिल राजमार्ग पर बिखरे पत्थर के टुकड़ों में रपट कर नाली में जा गिरी। इससे बाइक चला रहा गोविंद छिटक गया, लेकिन पीछे की सीट पर बैठा उमेद सिंह नाली में जा गिरा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

उसी वक्त वहां अपनी कार से गुजर रहे शिक्षक कमल किशोर डिमरी घायल उमेद सिंह को अपने वाहन से चमोली बाजार तक लाए। यहां से 108 से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed