फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ..नगर निगम की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई

..नगर निगम की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई

Fri, 20 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
..नगर निगम की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम की सफाई व्यवस्था दो दिन में लड़खड़ा गई है। दीपावली के दिन से ही सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाना व झाडू लगाना छोड़ दिया था। शुक्रवार को भी कहीं कोई नजर नहीं आया। केआरएल के कर्मचारी भी कूड़ा उठाने नहीं आए।

सफाई नहीं होने पर जब वयोवृद्ध संविदा सफाई निरीक्षक बलराम सिंह ने चेकिंग शुरू की तो नगर निगम के कई सफाई निरीक्षकों व सफाई हवलदारों की कथनी व करनी की पोल खुल गई। सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, सफाई हवलदार सुनील राजौर व मनोज सफाई कराने की गलत सूचना देते रहे। जिन स्थानों पर सफाई व नाली साफ कराने की सूचना दी गई, मौके पर वहां गंदगी फैली मिली। बलराम सिंह ने बताया कि एक सफाई हवलदार को मस्टररोल भी लेना पड़ा। ज्वालापुर पांवधोई क्षेत्र में गंदगी पर लोगों ने नगर आयुक्त व मेयर से शिकायत भी की। इसके बाद बलराम सिंह ने डा. दिवाकर मिश्रा के साथ निरीक्षण किया। उन्हें भी सफाई हवलदार बताई गई लोकेशन पर नहीं मिले। बलराम सिंह ने बताया के केआरएल के सुपरवाइजर प्रमोद से कूड़ा नहीं उठाने के बाबत पूछा गया तो उसने साफ बताया दिया कि कुछ कर्मचारी दिवाली व गोवर्धन पूजा मना रहे हैं। बलराम ने दावा किया कि शनिवार की शाम तक स्थिति ठीक हो जाएगी। मेयर मनोज गर्ग ने त्योहारों पर विशेष सफाई व्यवस्था कराने का दावा किया था। वह खुद भी जगह-जगह घूम रहे थे, परंतु जब सफाई दिखाने का मौका आया तो नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग ने गच्चा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed