फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली टैंट हाऊस के गोदाम में लगी आग, भारी नुकसान

दिल्ली टैंट हाऊस के गोदाम में लगी आग, भारी नुकसान

Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली टैंट हाऊस के गोदाम में लगी आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में दिल्ली टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से भारी नुकसान हुआ। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल महकमे ने आग पर काबू पाया। अग्रिकांड की वजह पटाखे की चिंगारी बताई जा रही है। उधर, दीपावली के दिन आग लगने पर दमकल वाहन कई जगह दौड़ता रहा।
हरिद्वार- ऋषिकेश हाईवे से सटे बिरला फार्म में दिल्ली टेंट हाउस का गोदाम है। शुक्रवार को करीब तीन बजे गोदाम से धुआं निकलता देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरे गोदाम को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर एफएसओ दानीराम दमकल वाहन लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

चार दमकल वाहन की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ ने बताया कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी है। अग्रिकांड में भारी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार दोपहर ज्वालापुर में रामानंद इंस्टीट्यूट के पास भी गन्ने के खेत में लगी आग पर दमकम महकमे ने काबू पाया। दीपावली के दिन कनखल के पुरुषोत्तम विहार में बने गंगा अपार्टमेंट में पराग शर्मा के घर आग लगने से घरेलू सामान स्वाह हो गया। दमकल महकमे ने पहुंचकर आग पर जब तक काबू पाया तब तक आग अपना कार्य कर चुकी थी। उधर, चौक बाजार में गौरीशंकर जनरल स्टोर भी आग की भेंट चढ़ गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक दमकल महकमा पहुंचा तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। ज्वालापुर के मीना एनक्लेव में ललित पांडे की छत पर बनी हट ने भी पटाखे की चिंगारी से आग पकड़ ली। दमकल महकमे ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में हिलबाईपास मार्ग पर बनी सात आठ झोपड़ियां भी पटाखे की चिंगारी से स्वाह हो गई। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान बच नहीं सका। झोपड़ियों में रहने वालों ने जैसे- तैसे निकलकर अपनी जान बचाई। एफएसओ दानीराम ने बताया कि दीपावली के दिन आगजनी की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed