{"_id":"59ea2f8e4f1c1b68678b6abc","slug":"15085198952-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मोबाइल का बाजार भी रहा फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मोबाइल का बाजार भी रहा फीका
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में बीते वर्षों की अपेक्षा इस साल मोबाइल के कारोबार में 30 फीसदी की गिरावट आई है। बाजार के चरम पर नहीं पहुंचने से उनके चेहरे दीपावली बीतने के बाद भी पूरी तरह खिले हुए नहीं हैं। माना जा रहा है कि मोबाइल के खरीददारों ने ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा तव्वजो दी।
दीपावली के सीजन में इस बार मोबाइल फोन का कारोबार ठीक से नहीं चमक पाया। बड़ी- बड़ी कंपनियों के मोबाइल फोन भी नहीं बिक पाए। रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल दुकानदार योगेश वाधवा की मानें तो पिछले वर्ष दिवाली पर जहां 250 से अधिक मोबाइल फोन की बिक्री हुई थी, वहीं इस बार 100 मोबाइल सेट ही बिके हैं। भूपतवाला के मोबाइल विक्रेता अक्षय गुप्ता की मानें तो पिछले साल उन्होंने 50 मोबाइल फोन बेचे थे, लेकिन इस बार 10 मोबाइल ही बिके। पंकज जोशी बताते है कि दीपावली पर भी अन्य दिनों की तरह ही कारोबार हुआ है। अधिकांश लोग मोबाइल को रिपेयरिंग कराने के लिए दुकान में पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग से भी पड़ा असर
हरिद्वार। ऑनलाइन शॉपिंग से भी कारोबार में गिरावट आई है। जिन फोन की डिमांड है उन्हें ऑनलाइन खरीदा जा रहा है। दुकानों की अपेक्षा ऑनलाइन रखीदारी पर छूट भी मिल रही है और कम रुपये में भी मोबाइल फोन आ रहा है। स्थानीय निवासी अजय गिरी की मानें तो उन्होंने दीपावली पर ऑनलाइन फोन मंगवाया है। गिरी बताते है कि दुकानों पर महंगा मिल रहा था, जिस कारण उन्होंने ऑनलाइन फोन मंगवाया है।
विज्ञापन