{"_id":"59ea2ea64f1c1b9e678b6a98","slug":"15085196632-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यनगर वार्ड में बिना मोटर के नहीं आता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यनगर वार्ड में बिना मोटर के नहीं आता पानी
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
वार्ड नंबर 18 आर्यनगर ज्वालापुर की जनता आज भी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रही है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। बिना मोटर के घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। वार्ड में पानी की तीन टैकियां बनी होने के बावजूद लोगों को पानी की समस्या बड़ी दिखाई दे रही है। वार्ड की कई कालोनियों से कूड़ा भी नहीं उठ पाया है।
वार्ड में आर्यनगर, रामनगर, इस्लाम नगर, फ्रेंड्स कालोनी, दयानगरी, न्यू रामनगर, वानप्रस्थ समेत प्रमुख क्षेत्र है। क्षेत्र की आबादी 10 हजार से अधिक है। समस्याओं की बात करें तो पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्यादातर घरों में पानी बिना मोटर के नहीं आता है। गंदगी की समस्या कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो सकी है। नियमित ढंग से घरों से कूड़ा उठाने वाले भी नहीं आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में फॉगिंग का काम भी नहीं कराया गया है। उधर क्षेत्र की सड़कों का भी बुरा हाल है। सीवर लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए खोदी गई सड़कों को अब तक नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
कहां तक वादे पर खरे उतरे पार्षद
पार्षद ने बिजली की समस्या दूर करने और 24 घंटे पानी देने के अलावा कई अन्य वादे किए थे। पानी की समस्या को लेकर ठोस योजना दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि अन्य समस्याओं पर पार्षद सफल होते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी के लिए साढ़े चार साल में मुख्य समस्या का हल ठूंठना भी चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन
तीनों हैंडपंप खराब
हरिद्वार। वार्ड में पानी के लिए तीन हैंडपंप है, लेकिन तीनों ही खराब पड़े हुए है। उधर पार्षद राजकुमार का कहना है कि हैंडपंप ठीक कराने के लिए बोला गया है, जल्द ही पंपों को ठीक कराया जाएगा।
बारिश में जल भराव भी
हरिद्वार। बारिश में रामनगर कालोनी में जलभराव हो जाता है। इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। तहसील और दयानगरी का पानी रामनगर कालोनी की ओर आ जाता है। जिससे बारिश में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दिक्कत की एक वजह नालों पर अवैध रूप से बनाए गए स्लैप भी माने जा रहे है।
लोगों का कहना है
क्षेत्र में गंदगी की वजह से बीमारियां फैल रही है। बारिश में जलभराव भी होता है। क्षेत्र में नाले के ऊपर डाले गए स्लैब योजनाबद्ध तरीके से नहीं डाले गए है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। - भारत तनेजा
बिना मोटर के पानी नहीं आता है। शिकायत की जाती है तो भी उसका समाधान नहीं हो पा रहा है। कई लोग डेंगू की चपेट में है, उसके बाद भी सफाई निरंतर नहीं हो पा रही है और न ही कूड़ा उठाने वाले घर- घर आ रहे हैं। -चिराग अरोड़ा
पार्षद कहते हैं
सीवर की क्षमता बढ़ाई गई थी, जल्द ही निर्माण होने वाले है। लोगों के घरों में मोटर लगी हुई है। एक साथ सब मोटर चलती है, जिस कारण पानी की टंकी नहीं भर पाती है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठीक है।
एडवोकेट राजकुमार