{"_id":"59ea2e9f4f1c1b71548b82d5","slug":"150851965611000-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच किया तो कटेगा 1000 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच किया तो कटेगा 1000 का चालान
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अब राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में खुले में शौच करने वालों की खैर नहीं है। पार्क प्रशासन ने खुले में शौच करने वालों से एक हजार रुपये चालान वसूलने का निर्णय लिया है। पार्क निदेशक ने इस बारे में सभी रेंजरों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क ने मानव वन्य जीव संघर्ष को गंभीरता से लिया है। बीते कई साल में मानव और वन्य जीवों में संघर्ष काफी बढ़ गए हैं। इसको रोकने के लिए पार्क प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया। जिसमें सामने आया कि अधिकांश घटना सुबह के समय होती है,जब पार्क में लोग शौच के लिए जाते हैं। पार्क ने मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए शौच करने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पार्क में मदिरापान करने वालों के खिलाफ भी नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। राजाजी पार्क की चीला रेंज में अधिकांश लोग मदिरापान करते हुए दिखाई देते हैं। अभी मदिरापान करने वालें के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि बढ़ रहे मानव और वन्य जीव संघर्ष को देखते हुए खुले में शौच करने वालों से चालान वसूल किया जाएगा। इसके लिए रेंजरों को आदेश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
घूमना भी पड़ेगा भारी
शाम छह बजे के बाद पार्क में मनमाने तरीके से घूमने वालों पर भी कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। शाम छह बजे के बाद पार्क में घूमना वर्जित है। लेकिन हरिद्वार में इस आदेश की धज्जियां उड़ती दिखाई देती है। अब छह बजे के बाद पार्क में मनमाने तरीके से घूमने वालों से पार्क कर्मी पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन