{"_id":"59e77c984f1c1bf2538b7d5c","slug":"150834300618-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पेयजल लाइनों से बुझा रहे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पेयजल लाइनों से बुझा रहे प्यास
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। ब्लाक के पांच से अधिक गांवों में एक साल से जर्जर पेयजल लाइनों से पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में गांवों में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण पेयजल किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल लाइनों की मरम्मत कराने की मांग की।
तहसील के तलवाड़ी खालसा, गुड़म स्टेट, लोढ़ा, बागाखेत और विजयपुर गांव की पेयजल लाइन तलवाड़ी-विजयपुर सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। तब जल संस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रबड़ के पाइप से पेयजल लाइनों को बांध दिया, लेकिन लीकेज और बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही लाइन के कारण कई घरों तक पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। खीम राम, त्रिलोक राम, बुद्धि राम, तलवाड़ी खालसा के चंद्र सिंह, मदन सिंह आदि का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था बार-बार खराब होने से पेयजल किल्लत होती है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता विपिन चौहान का कहना है कि पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का सर्वे कर इस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। फिलहाल लाइन को ठीक करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद पेयजल लाइन का निर्माण किया जाएगा।