{"_id":"59e775154f1c1b87698b64e8","slug":"1508341083122-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका शिवालिक नगर के परिसीमन पर आपतियां 22 तक दाखिल होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका शिवालिक नगर के परिसीमन पर आपतियां 22 तक दाखिल होंगी
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नवगठित नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के परिसीमन को लेकर 22 अक्तूबर तक आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। इसके बाद डीएम प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई कर परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। नगरपालिका शिवालिक नगर के परिसीमन को लेकर अब तक 4-5 लोगों ने ही आपत्ति दाखिल की है। जिसमें प्रमुख आपत्ति अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से घर बैठे ही परिसीमन करने को लेकर है। कर्मचारियों ने नवगठित वार्ड सं. 8,9,10 व 11 का सीमाकंन नगर निगम हरिद्वार तक कर दिया है। जिसको लेकर नगर निगम की ओर से भी आपत्ति दाखिल कराई जा सकती है। इस संबंध में पीएसी रोड त्रिमूर्ति नगर निवासी विपिन चंद्र द्विवेदी ने बुधवार को नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन दिया है। इससे पहले वह डीएम के समक्ष भी आपत्ति दाखिल कर चुके हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि परिसीमन की आड़ में नगर निगम हरिद्वार के अंदर वाले क्षेत्र आनंद विहार, त्रिमूर्ति नगर, गणेश विहार एवं पीएसी रोड, ईदगाह रोड से लगता हुआ उत्तर की ओर सुभाषनगर का समस्त क्षेत्र राजस्व रिकार्ड में अंदर हदूद दर्ज है। जिसको गलत ढंग से नगरपालिका शिवालिक नगर में परिसीमित कर दिया गया है। नगर आयुुक्त नितिन सिंह भदौरिया का कहना है कि आपत्तियां इसीलिए आमंत्रित की जाती हैं कि यदि कहीं कुछ गलती हो गई हो तो उसको सुधार लिया जाए। निश्चित रूप से जब जिलाधिकारी आपत्तियों की सुनवाई करेंगे तो इसमें सुधार किया जा सकता है।