{"_id":"59e775134f1c1bd8538b7fc3","slug":"150834108213-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मिलन में तुलसी के पौधे वितरित ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मिलन में तुलसी के पौधे वितरित ....
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम के प्रांगण में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में तुलसी के पौधे एवं मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता पर जोर देते हुए दीपावली पर सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया। समारोह में मेयर मनोज गर्ग ने तुलसी के पौधे वितरित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। तुलसी के पौधे में अनेक गुण होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाना चाहिए। नगर निगम आयुक्त नितिन भदौरिया ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सभी निवासियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं है, जिनके निवारण के लिए एकजुट होकर कार्य किया जा रहा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज सैनी, महामंत्री अमित शर्मा एवं शिवशंकर जायसवाल ने नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डा. रजनीकांत शुक्ला, दीपक नौटियाल, अनिरुद्घ भाटी, विनीत जौली, राहुल वर्मा, नवीन पांडे, श्रवण कुमार झा, संजय आर्य, मेहताब आलम, जोगेंद्र मावी, मुदित अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन