{"_id":"59df9e044f1c1b72548b70be","slug":"15078272677-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने सात सूत्रीय मांगों पर किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने सात सूत्रीय मांगों पर किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन ने सात सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने टीसीपी तिराहे प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि ग्राम प्रधान 40 दिनों से राज्य वित्त में कटौती वापस लेने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
संगठन ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि संगठन ब्लॉक की सभी स्वीकृत व निर्माणाधीन मार्गों के निर्माण शीघ्र करने, राज्यवित्त में की गई कटौती वापस लेने, ग्राम प्रधानों का मानदेय 10 हजार करने, बार्डर एरिया डेवलपमेंट की धनराशि आठ करोड़ करने की मांग कर रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजमती देवी, आशा देवी, हेमा देवी, शोभा राणा, रीना देवी, मुन्नी देवी और भादी देवी आदि मौजूद थे।