{"_id":"59dcfdde4f1c1b8e698b50c0","slug":"15076551944-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकुंठ चतुर्दशी मेले में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं बैकुंठ चतुर्दशी मेले की रौनक बढ़ाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही इस बार राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राज्य खेल विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता की विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
मंगलवार को पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। मैठानी ने बताया कि मेले का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। बताया कि पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि विजेता टीम राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में ऑडिशन होंगे। बताया कि सीनियर सिटीजन व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सभासद अनूप बहुगुणा, विजय लक्ष्मी रतूड़ी, भगत सिंह डागर, जितेंद्र रावत, मनोज कुमार, रामेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।
...............
इन प्रतियोगिताओं के लिए होंगे ऑडिशन
14 व 15 अक्तूबर- श्रीनगर के सितारे ( आवेदन की अंतिम तिथि 13)
23 अक्टूबर - मिस श्रीनगर प्रतियोगिता
8 नवंबर- मिस श्रीनगर प्रतियोगिता फाइनल
5 नवंबर से 8 नवंबर- कीर्तन प्रतियोगिता (आवेदन अंतिम तिथि 24)
3 नवंबर - डॉग शो
4 नवंबर - बेबी शो
8 नवंबर - मेहंदी प्रतियोगिता
9 नवंबर - रंगोली
10 नवंबर- क्विज प्रतियोगिता
5 व 6 नवंबर- रस्सा कस्सी