{"_id":"59dcfdd84f1c1b71548b6a70","slug":"15076551885-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक महोत्सव में काश्तकारों ने की कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक महोत्सव में काश्तकारों ने की कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। थराली, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, घाट व जोशीमठ के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषक महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की।
कर्णप्रयाग के पुडियाणी गांव में आयोजित महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य गायत्री देवी ने कहा कि कृषक महोत्सवों से ग्रामीणों को सीधा फायदा पहुंच रहा है। उप कृषि निदेशक डा. डीके सिंह ने काश्तकारों को कृषि उत्पादकों के बेचने के संबंध में जानकारी दी। घाट ब्लॉक के सेमा गांव में सहकारी समिति के अध्यक्ष सबर सिंह रावत व पूर्व प्रधान भरत सिंह ने कृषक महोत्सव का शुभारंभ किया। यहां ग्रामीणों ने कृषि यंत्रों की खरीदारी करने के साथ ही पशुपालन व उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को फूलों की खेती से आय अर्जित करने के बारे में बताया। जोशीमठ ब्लॉक के तपोण गांव में रथ प्रभारी डीजे सिंह ने पाली हाउस लगाकर बेमौसमी सब्जी उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। काश्तकारों को मृदा परीक्षण, बीज शोधन व जैविक खेती के बारे में बताया गया। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व प्रधान भगत सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन