फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुस्लिम समुदाय ने कहा सद्भावना बढाएं, अफवाहों से दूर रहें

मुस्लिम समुदाय ने कहा सद्भावना बढाएं, अफवाहों से दूर रहें

Sat, 07 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय ने कहा सद्भावना बढाएं, अफवाहों से दूर रहें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल में शुक्रवार रात हुए बवाल के बाद ज्वालापुर में मुस्लिम समुदाय ने बैठक कर सद्भावना का संदेश दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
रायवाला की घटना के बाद शुक्रवार को उसकी आग हरिद्वार तक आ पहुंची थी। शुक्रवार रात कनखल क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक वर्ग विशेष के प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और लोगों से मारपीट भी की थी। घटना के बाद शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ज्वालापुर स्थित पूर्व दर्जाधारी नईम कुरैशी के आवास पर बैठक कर सद्भावना बनाए रखने पर जोर दिया। निर्णय लिया गया कि समाज के लोगों को मस्जिद से या फिर घर- घर जाकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। कहा कि हरिद्वार के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। नईम कुरैशी ने कनखल की घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही जिनके भी प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ हुई है उसको ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

पूर्व दर्जाधारी मकबूल कुरैशी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मुस्लिम समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि कनखल की घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। बैठक में मौलाना आरिफ, हाफिज इसरार, सुभान कुरैशी, रफी खां, नसीम सलमानी, सगीर अंसारी, जमशेद अली, रिजवान कुरैशी, अफजल उर्फ पोली ख्वाजा, निसार खां, इसरार सलमानी, नफीस अहमद, मुर्शरत सैफी, नाहिद कुरैशी, आरिफ कुरैशी, अकबर खां, छम्मन पीरजी ठेकेदार, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहत लोगों ने कहा हम पलायन को भी तैयार
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक में कहा है कि पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ली तो वह पलायन के लिए भी तैयार है। नईम कुरैशी ने कहा कि बेगुनाहों के साथ अन्याय गलत है।

फोटो समाचार
उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन
हरिद्वार। उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दलित मुस्लिम युवा समाज ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। समाज ने असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

युवा नेता रवि बहादुर ने कहा कि कुछ लोगों ने कनखल क्षेत्र में खुलकर गुंडागर्दी की और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का काम किया। कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मंडी समिति के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा और संदीप गौड़ ने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू और मुस्लिम एकता का गुलदस्ता कहा जाता है और इसे बरकरार रखना हमारा कर्तव्य है। फुरकान अली ने कनखल में मुस्लिम समाज की दुकान तोड़ने की निंदा की। ज्ञापन देने वालों में डा. मेहरबान अली, जॉनी, आबाद अली, फरहान, अकरम, हिमांशु, नवीन, राजेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed